आज जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल कि उपस्थिति में सेवा से संकल्प अभियान कि जानकारी ली गयी. प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके २५ वर्षो की सेवा के उपलक्ष्य में सेवा से संकल्प अभियान मनाया जाएगा. इस अवसर पर जिले के सभी कार्यालयों में दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे. कुल १ लाख ११ हज़ार १ सौ ग्यारह दिए जलाये जायेंगे. समस्त विद्यालयों को जगमग किया जाएगा. कलेक्टर रेना जमील ने मंत्री जी को कार्यक्रम कि तैयारियों कि जानकारी दी. बैठक में जिला सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित रहे. जनप्रतिनिधियों में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा उपस्थित रहे.